रियलमी के सब ब्रांड डीजो ने पिछले महीने ही अपनी दो नई स्मार्टवॉच Dizo Watch 2, Dizo Watch Pro को भारत में लॉन्च किया है। इनमें से Dizo Watch 2, कंपनी की पहली स्मार्टवॉच Dizo Watch का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे इसी साल अगस्त में भारत में 3,500 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। Dizo Watch 2 स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) मॉनिटरिंग फीचर दिया गया है। Dizo Watch 2 में 1.69 इंच की फुल टचस्क्रीन डिस्प्ले है। Realme Dizo Watch 2 की कीमत 2,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसी है यह वॉच?
डिजाइन
डिस्प्ले की डिजाइन स्क्वॉयर है और किनारे राउंड हैं। स्ट्रैप सिलिकॉन के दिए गए हैं जिनकी क्वॉलिटी अच्छी है। Dizo Watch 2 का फ्रेम मेटल (जिंक एलॉय) का है जिसके कारण यह वॉच थोड़ी वजनी है, हालांकि वजन इतना भी अधिक नहीं है कि आपको इससे कोई परेशानी हो। वॉच का कुल वजन 52.5 ग्राम है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी कलाई में दर्द नहीं होता है। बॉडी प्लास्टिक की है। स्ट्रैप के साथ दिए गए बकल मेटल के हैं। इसे तीन कलर वैरिएंट ब्लैक, ग्रे, पिंक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। Dizo Watch 2 में राइट साइड में एक बटन दिया गया है जो पावर बटन है। इसका इस्तेमाल स्क्रीन को ऑन करने और वॉच को ऑन करने में हो सकेगा। किसी अन्य फंक्शन को सेलेक्ट करने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं हो सकता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए वॉच को 5ATM की रेटिंग मिली है यानी 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी यह खराब नहीं होगी। लुक के हिसाब से यह वॉच अच्छी है।
डिस्प्ले
Realme Dizo Watch 2 में 1.69 इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। ऐसे में इसे एक बड़ी डिस्प्ले वाली वॉच कहा जा सकता है और इसकी ब्राइटनेस भी अधिक है। ऐसे में आपको आउटडोर में डिस्प्ले को लेकर कोई समस्या नहीं होगी । डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्ले का टच स्मूथ है और टच एक ही बार में काम करते है। ब्राइटनेस लेवल को आप 20 से 100 फीसदी तक सेट कर सकते हैं, हालांकि ऑटो ब्राइटनेस जैसे कोई सुविधा आपको नहीं मिलती है। स्क्रीन के साथ बेजल थोड़ा-सा मिलता है। ओवरऑल Dizo Watch के मुकाबले Dizo Watch 2 की डिस्प्ले हमें पसंद आई| परफॉर्मेंस
अगर परफॉरमेंस की बात करे तो डीजो की इस स्मार्टवॉच में भी Dizo Watch की तरह इनबिल्ट जीपीएस नहीं मिलता है। ऐसे में यह स्मार्टवॉच के जीपीएस नेविगेशन का इस्तेमाल करता है। बता दें कि Dizo Watch 2 Pro में इन-बिल्ट जीपीएस दिया गया है। बल्ड ऑक्सीजन सेंसर की रिपोर्ट काफी हद तक सटीक है। 2-4 प्वाइंट का फर्क होता है। सभी फंक्शन को एक बार नीचे से ऊपर की ओर स्वैप करके देखा जा सकता है। इस वॉच को ऑपरेट करना बहुत ही आसान है। इसे आप रियलमी लिंक और डीजो एप से पेयर कर सकते हैं।
फोन पर आने वाले सभी तरह के नोटिफिकेशन आप वॉच पर देख सकते है जिन्हें ऊपर से नीचे की ओर स्वैप करके आप देख सकते हैं। वॉच के राइट साइड में बटन मिलता है जिसका इस्तेमाल सिर्फ स्क्रीन को ऑन करने और बैक जाने के लिए कर सकते हैं। किसी फंक्शन को ओके करने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं होगा।
इसके साथ 100 डायनेमिक फेसेज मिलेंगे जो कि कस्टमाइजेबल होंगे। वॉच के साथ 15 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे जिनमें साइकलिंग, वॉकिंग, रनिंग आदि शामिल हैं। वॉच के साथ 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा स्लीप ट्रैकिंग और SpO2 ट्रैकर मिलेगा। इस वॉच में मेंसुरेशन ट्रैकर है और ब्रिदिंग गाइड भी : बैटरी लाइफ
इस वॉच मैं आपको 260mAh की बैटरी मिलती है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Dizo Watch 2 की बैटरी लाइफ 10 दिनों की है, वॉच को आप करीब 2 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर देखा जाए तो 1,999 रुपये में Dizo Watch 2 एक बहुत सही वॉच है |