यह 5 app आपकी पार्टी मैं लगा देंगे चार चाँद

 


पार्टी करना, एक साथ दोस्तों से मिलना और परिवार के सभी लोगों के एक साथ पार्टी करना किसे पसंद नहीं है। आप भी कभी-ना-कभी किसी पार्टी में शामिल हुए होंगे और कई बार आपने पार्टी का आयोजन भी किया होगा। ऐसे में जाहिर-सी बात है कि कुछ चीजें छूट जाती हैं जिनके बिना पार्टी बोरिंग हो जाती है, क्योंकि एक पार्टी के लिए हमें गाड़ी, खाना, म्यूजिक जैसी चीजों की जरूरत होती है। तो चलिए आज मैं आपको 5 ऐसे ऐप के बारे में बताता हूँ जो आपकी पार्टी को शानदार बना सकते हैं। 

Event Planner 

  इस ऐप को आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों की लिस्ट बड़ी आसानी बना सकते हैं और खास बात यह है कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्य लिस्ट को  अपने फोन में देख सकते है । इस एप में आप पार्टी का बजट भी तय कर सकते हैं और खरीदारी की लिस्ट भी बना सकते हैं। 

Zappfresh

यदि आप पार्टी में खाने के लिए खुद ही कुछ बनाना चाहते हैं और चिकन, मटन और सी-फूड जैसे प्रोडक्ट्स मंगा सकते हैं। इस ऐप का दावा है कि इसके यहां बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मिलते हैं। यह ऐप आपको घर या पार्टी स्थल पर फूड आइटम की डिलीवरी करता है। इसके अलावा यदि आप कोई फूड डिलीवरी ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 SoundSeeder 

पार्टी में म्यूजिक के बिना मजा नहीं आता है और साथ ही यदि संयोग से हमारे पास कोई म्यूजिक सिस्टम ना हो तो और दिक्कत होने लगती है। आपकी पार्टी में म्यूजिक सिस्टम की कमी को यह ऐप पूरा कर सकता है। इस ऐप की मदद से आप एक साथ कई फोन या ब्लूटूथ स्पीकर को कनेक्ट करके बजा सकते हैं। 

 Splitwise 

यदि आप दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं और सभी लोगों को पैसे देने हैं तो यह ऐप आपके बहुत काम आएगा। इसमें आप लिस्ट बना सकते हैं कि किसको कितने पैसे देने होंगे। ओला रकैब 6 of 6 ओला रकैब 5. कैब पार्टी के लिए कहीं जाना होता है और वहां से आना भी होता है। ऐसे में आपके फोन में एक कैब सेवा वाला भी ऐप होना चाहिए ताकि आप किसी भी वक्त अपने कमरे पर जा सकें। 

कैब
पार्टी के लिए कहीं जाना होता है और वहां से आना भी होता है। ऐसे में आपके फोन में एक कैब सेवा वाला भी ऐप होना चाहिए ताकि आप किसी भी वक्त अपने कमरे पर आ-जा सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post