samsung galaxy tab A7 Lite : कैसा है सैमसंग का यह सस्ता टेबलेट



सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दो नए टैबलेट पेश किए हैं जिनमें Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite हैं। इनमें से Galaxy Tab A7 Lite सैमसंग को भारतीय बाजार में अब तक का सबसे सस्ता टैबलेट है। Samsung Galaxy Tab A7 Lite के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल और LTE वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Wi-Fi मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। इस टैब को ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है। Galaxy Tab A7 Lite को ऑनलाइन क्लासेज और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है Galaxy Tab A7 Lite?

Samsung Galaxy Tab A7 Lite की  स्पेसिफिकेशन


 


Samsung Galaxy Tab A7 Lite में एंड्रॉयड 11 पर चलने वाला One UI Core 3.1 है। इस टैब में 8.7 इंच की WXGA+ डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 1340x800 पिक्सल है। टैब में मीडियाटेक हीलियो P22T (MT8786T) का  ऑक्टकोर प्रोसेसर मिलता है । यह तब 3 जीबी रेम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है । Galaxy Tab A7 Lite में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है । कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS, USB टाईप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5100mAh की बैटरी है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि फास्ट चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा। यह आपको मोबाइल के साथ नहीं मिलता है
Samsung Galaxy Tab A7 Lite की डिजाइन


 

Galaxy Tab A7 Lite की डिजाइन आइडियल और कॉम्पैक्ट है। इसके साथ आपको 8.7 इंच की डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के किनारे प्लैट हैं। डिस्प्ले की स्टाइल डॉट नॉच है। सिम कार्ड ट्रे को लेफ्ट में, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन को राइट में जगह दी गयी है । नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक देखने को मिलता है । एक स्पीकर ऊपर की ओर भी है। Galaxy Tab A7 Lite में काफी ठीक-ठाक बेजल मिलता है। ऊपर और नीचे की ओर बेजल थोड़ा ज्यादा है,  जबकि लेफ्ट और राइट में कम बेजल है। पीछे की ओर लेफ्ट में ऊपर सिंगल कैमरा सेटअप है जिसके साथ फ्लैश लाइट नहीं दी गई है। फ्रंट में फ्लैश लाइट नहीं मिलेगी और वैसे भी टैबलेट फोटोग्राफी के लिए नहीं होते हैं। Galaxy Tab A7 Lite के वाई-फाई मॉडल का वजन 366 ग्राम और एलटीई का 371 ग्राम है। डिजाइन के मामले में यह टैब अच्छा है। 

Samsung Galaxy Tab A7 Lite की  डिस्प्ले

 




Galaxy Tab A7 Lite के साथ 8.7 इंच की WXGA+ डिस्प्ले मिलती है, ऐसे में एमोलेड डिस्प्ले की कमी खलती है, क्योंकि सैमसंग से बजट प्रोडक्ट में भी एमोलेड डिस्प्ले की उम्मीद रहती है। वैसे WXGA+ डिस्प्ले के साथ आपको परेशानी नहीं होगी, हां, कलर्स की कमी थोड़ी जरूर नजर आती है। टच स्मूथ है और स्क्रॉलिंग में कोई समस्या नहीं है। यदि आप वीडियो देखने और ऑनलाइन क्लास के लिए Samsung Galaxy Tab A7 खरीदते हैं तो यह आपको निराश नहीं करेगा।
Samsung Galaxy Tab A7 Lite की  परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy Tab A7 Lite के साथ मैं एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 आता है । टैब में ऑक्टकोर प्रोसेसर है जो कि मीडियाटेक हीलियो P22T (MT8786T) है। इस टैब में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलती है जिसे आप  मेमोरी कार्ड की मदद से आप 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन क्लास के लिए यह एक बढ़िया टैबलेट है, हालांकि हेवी गेमिंग के मामले में यह टैब आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। मल्टीटैब स्विचिंग के दौरान टैब थोड़ा स्लो हो जाता है। यदि आप हल्के गेमिंग और ऑनलाइन क्लास के लिए गैलेक्सी टैब ए7 लाइट को खरीदते हैं तो परफॉर्मेंस के मामले में आपको निराश हाथ नहीं लगेगी। इसके साथ किड्स मोड भी मिलता है। किंडल की जगह आप इस टैब का अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं।
 Samsung Galaxy Tab A7 Lite का  कैमरा

कैमरे की बात करें तो Galaxy Tab A7 Lite में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है।  दोनों कैमरे के साथ आपको पोट्रेट मोड दिख जाता है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शानदार तो नहीं कहा जाएगा लेकिन वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन क्लास के लिए काफी है। 8 मेगापिक्सल वाले रियर कैमरे से पर्याप्त रौशनी में अच्छी तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं। रियर कैमरे से आप फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Samsung Galaxy Tab A7 Lite की बैटरी

बैटरी के मामले में Galaxy Tab A7 Lite जबरदस्त है। इसमें दी गई 5100mAh की बैटरी दी गयी है जो पूरे दिन आपका साथ देती है, हालांकि फास्ट चार्जिंग की कमी खलती है। हेवी इस्तेमाल पर बैटरी थोड़ी तेजी से खत्म होती है हालांकि कंपनी इसे अपडेट के जरिए ठीक कर सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post