हम में से अधिकांश लोग 2-3 साल में अपना स्मार्टफोन बदल देते हैं। कई लोग तो एक साल के अंदर ही अपना स्मार्टफोन बदल देते हैं, हालांकि इन सबके बीच कॉन्टेक्ट लिस्ट लगातार अपडेट होती रहती है और इसी अपडेट के कारण कई बार एक ही नंबर दो-दो बार या तीन-तीन बार कॉपी हो जाते हैं।
https://cassetteflask.com/nj64t6hsh?key=9cf684bdae9aeeaa02efcbf45d984df4
ऐसे नंबर्स को डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर कहा जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि हम कॉन्टेक्ट नंबर को सिम कार्ड में कॉपी करते हैं और फिर ई-मेल आईडी के साथ भी सिंक कर देते हैं। ऐसे में नए फोन में एक ही कॉन्टेक्ट 2-4 बार दिखने लगते हैं। चलिए आज हम एंड्रॉयड फोन में आपको इन डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट को हटाने का तरीका बताते हैं।
⁵https://cassetteflask.com/nj64t6hsh?key=9cf684bdae9aeeaa02efcbf45d984df4
इसे करने के दो तरीके हैं। पहला तरीका है मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से और दूसरा है जीमेल की मदद से। सबसे पहले एप्लिकेशन की बात करें तो इसके लिए Play Store से Cleaner - Merge Duplicate Contact एप्लिकेशन डाउनलोड करें। अब एप्लिकेशन खोलते ही फोन पर मौजूद सभी कॉन्टैक्ट्स स्कैन हो जाएंगे।
अब आपको इस ऐप में डुप्लीकेट कॉन्टैक्ट वाले सभी फोन कॉन्टैक्ट्स दिखाई देंगे। अब मर्ज बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सभी डुप्लीकेट कॉन्टैक्ट्स डिलीट हो जाएंगे और ओरिजिनल कॉन्टैक्ट्स सेव हो जाएंगे।
सबसे पहले, जीमेल में साइन इन करें और मेल पर क्लिक करें जो मेल में Google के अंतर्गत दिखाई देता है। अब आप संपर्क देखेंगे। इस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने पर आपके सभी कांटेक्ट नंबर खुल जाएंगे।
अब आपके पास फाइंड डुप्लीकेट्स का विकल्प होगा। फिर आप डुप्लिकेट कॉन्टैक्ट्स पर क्लिक करके उन्हें हटा सकते हैं। आप उन्हें मर्ज भी कर सकते हैं। एक बार मर्ज हो जाने के बाद, आपके फोन की संपर्क सूची भी अपडेट हो जाएगी और एक ही नंबर कई बार दिखाई नहीं देगा।