गूगल पिक्सल 6 के फीचर्स और अन्य जानकारियों हुई लीक

 


Google की लंबे समय से प्रतीक्षित Pixel 6 सीरीज लगभग दो महीने के इंतजार के बाद बाजार में उतरने के लिए तैयार है। गूगल की ओर से इसकी घोषणा भी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक कंपनी 19 अक्टूबर को Google Pixel-6 और Pixel-6 Pro लॉन्च करेगी, इस संबंध में एक आधिकारिक बयान भी सामने आया है। इस फोन के जरिए कंपनी अपने बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ बाजार में उतरने को तैयार है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ-साथ 12-मेगापिक्सल और 48-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल टेलीफोटो कैमरे भी दिए हैं, लेकिन Google के AL/ML सेंसर का आउटपुट क्या होगा, यह देखना बाकी है। फोटोग्राफी के अलावा यह फोन ऑन-डिवाइस ट्रांसलेशन और बेहतर स्पीच टू टेक्स्ट जैसे फीचर्स से लैस है।
Google Pixel और Google Pixel 6 Pro की बाजार कीमतों का खुलासा होना बाकी है, लेकिन इसे अमेरिका में बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी ने कहा कि ये फोन 19 अक्टूबर को लॉन्च होने के तुरंत बाद बाजार में उपलब्ध होंगे।
ये भी हैं विशेषताएं
Pixel 6 पर, कंपनी 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच का फुल HD प्लस AMOLED डिस्प्ले देगी। वहीं, Pixel-6 Pro में लोगों को 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस 6.7 इंच की AMOLED QHD प्लस स्क्रीन मिलेगी। दोनों स्मार्टफोन होल-पंच स्क्रीन डिज़ाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे। रंग की बात करें तो Pixel 6 नारंगी, हरे और चैती रंग में आ सकता है। वहीं, Pixel-6 Pro को व्हाइट और गोल्ड रंग में लॉन्च किया जा सकता है।
कीमत भी आई सामने
जर्मन रिटेलर द्वारा लीक की गई जानकारी के अनुसार, यूरोप में Pixel 6 की कीमत लगभग 56,100 रुपये होगी और इसे इस कीमत पर 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

ये रहे प्री-ऑर्डर ऑफर
प्री-ऑर्डर डील 19 से 27 अक्टूबर तक चलने के लिए कहा गया है और इस दौरान ग्राहक को बोस के नॉयज़ कैंसलिंग हेडफ़ोन भी प्राप्त होंगे, जिनकी कीमत लगभग 24,200 रुपये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post