सैमसंग गैलेक्सी M10
सैमसंग गैलेक्सी एम10 6.2 इंच की एचडी इनफिनिटी वी डिस्प्ले के साथ आता है । इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का Exynos 7870 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है । इसके अलावा यह फोन 2GB और 3GB रैम वेरिएंट और 16GB और 32GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मिलता है| मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy M10 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का विंड एंगल है। जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा, बल्कि आपको फेस अनलॉक मिलेगा। Samsung Galaxy M10 की कीमत की बात करें तो 3GB 32GBM वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी A10
गैलेक्सी ए10 की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और यह ऑक्टा-कोर Exynos 7884 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। आपको 2GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3400 एमएएच की बैटरी है। गैलेक्सी ए10 की कीमत 8,490 रुपये है।
रेडमी नोट 7
Redmi Note 7 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन है। स्क्रीन और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का मिला है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम, 32/64GB स्टोरेज है जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी शामिल है जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। इस फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।
रियलमी 3
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 पर आधारित ColorOS 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस स्क्रीन मिलेगी जिस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज मिलेगी। . इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4230 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, इसके लिए 10 वॉट का चार्जर आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4जी सपोर्ट और तीन कार्ड स्लॉट हैं, एक मेमोरी के लिए और दो सिम के लिए। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।
हॉनर 9एन
Honor 9N में डुअल सिम सपोर्ट, Android Oreo 8.0, 5.84-इंच फुल HD प्लस डिस्प्ले, Octacore HiSilicon Kirin 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 3GB/32GB और 4GB/128GB वेरिएंट होगा। स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जहां एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन के फ्रंट कैमरे में 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है। इसके 3GB रैम और 32GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।